जामुल: काला सूरज। जामुल थाना के बी सी चौक में एक बार फिर से कबाड़ी का गोदाम खुलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए है , बता दे कि जामुल में नए थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह के आते ही धड़ल्ले से कबाड़ के गोदाम खुलने से पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे है , सूत्र बताते हैं कि इस कारोबार में भिलाई 18 नंबर रोड के एक आदतन बदमाश ओर 4 से 5 लोगों के द्वारा BSP प्लांट के कीमती लोहे की खरीदी का कारोबार किया जा रहा है , जिसे ये लोग बी सी चौक सुलभ शौचायल के बाजू में गोदाम किराए पर लेकर भारी मात्रा में खपा रहे हैं , पुलिस के बड़े नेटवर्क के चलते इनके ऊपर कार्यवाही नहीं हो रहा है जिसके चलते पुलिस की मलाई मिठाई की थ्योरी ओर कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है ।
सूत्रों की माने तो इस कारोबार में भिलाई के एक बहुचर्चित कबाड़ी ललित साहू को ये सारा लोहा खपाया जा रहा है ,
ललित साहू दुर्ग जिले का नामी लोहा कबाड़ी है जिसके ऊपर एक दर्जन से अधिक चोरी के लोहे समेत रेलवे का लोहा खरीदी बिक्री करने का नामजद अपराध दर्ज है , गोकुल धाम में बड़े स्तर पर इसके द्वारा अपने काले कारोबार के लिए यार्ड खोला गया है जहां भारी मात्रा में जिले के छोटे बड़े कबाड़ियों से लोहा खरीद कर रखा जाता है।
एक तरफ दुर्ग पुलिस लगातार दो नबर धंधे बाजों पर कार्यवाही करती नजर आती है तो दूसरी तरफ थाने के थानादार इन अवैध धंधे बाजों के मददगार बन बैठे है ।
बी सी चौक में चल रहे कबाड़ गोदाम में अपराधियों और बदमाशों को संरक्षण दिया जा रहा है जिसके चलते आम जनता के बीच चर्चा है कि जल्द ही क्षेत्र की आबो हवा किसी न किसी खूनी संघर्ष से लिखी जाएगी ।