भिलाई जामुल (काला सूरज)। भिलाई के जामुल थाना अंतर्गत बी सी चौक सुलभ शौचायल के बाजू में धड़ल्ले से अवैध रूप से चोरी के लोहे की खरीदी बिक्री शुरू हो गई है जहां देर रात बीएसपी प्लांट से निकलने वाली गाड़ियों पर नजर टिकाए कबाड़ी चोरी छिपे अवैध रूप से गैस कटर की मदद से छड़ रॉड सहित अन्य लोहे की कटिंग करने में लगे है , सूत्र बताते हैं कि दर्जन भर से अधिक लोग रात के समय गोदाम में सक्रिय रहते है पुलिस को चकमा देने के लिए सारा चोरी का लोहा ये लोग डी आई और ऑटो की मदद से खुर्सीपार के पास कही छुपा देते है जिससे पुलिस की टीम को अक्सर खाली हाथ लौटना पड़ता है , फिलहाल इस मामले एक राजनीतिक दल ने डीजीपी छत्तीसगढ़ को आवेदन प्रेषित किया है जल्द ही इस तरह से चल रहे चोरी के खेल पर अंकुश लगने की तैयारी है , एक तरफ पुलिस 250 टन चोरी के लोहे के मामले में उलझी हुई वही वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन 10000 हजार करोड़ की प्लांट से लोहे की चोरी को लेकर जनता से रूबरू होते नजर आ रहे है , ओर इस तरह से चोरी छिपे एक बड़ा खेल टेलर चालकों की साथ गांठ से जामुल के बी सी चौक सुलभ शौचायल के बाजू में चल रहा है । अब देखना होगा कि क्या पुलिस इस अवैध कबाड़ी गोदाम को बंद करा सकती है या नहीं?