Breaking NewsCrimeDurg BhilaiPoliceछत्तीसगढ़जामुलव्यापार

जामुल में कार्यवाही के बाद भी बेधड़क चल रहा कबाड़, एक तरफ राजकरण तो दूसरी तरफ पिंकू?

जामुल (काला सूरज)।  जामुल थाना अंतर्गत इन दिनों अवैध कबाड़ का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जहां एक ओर कबाड़ी गोदाम पर छापा कार्यवाही के बाद भी बेधड़क पिंकू सिंह अपने काम को संचालित किया हुआ है तो दूसरी तरफ अरिहंत धर्म काटे के बाजू में राजकरण ओर कई हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के द्वारा पुलिस के नाक नीचे अवैध रूप से चोरी छिपे कबाड़ी का गोदाम चलाए जाने की खबर है सूत्र बताते हैं कि अरिहंत धर्म काटे के पास सुलभ शौचायल के बाजू में कुछ दिन पूर्व ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने खुद रेड कार्रवाई की थी लेकिन पुलिस के आने की खबर से पहले ही कबाड़ियों ने सारा मॉल कही ओर शिफ्ट कर दिया था जिसके चलते पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा लेकिन दो दिन बाद पिंकू सिंह के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी और अवैध लोहे के साथ एक डी आई वाहन को जब्त किया जिसके प्रमाणित दस्तावेज जमा नहीं हुए है इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अपराध करने की बात सामने आ रही है।

लेकिन एक तरफ लगातार अपराध मुक्त करने की बात करने वाली पुलिस के नाक नीचे इस तरह से अवैध कबाड़ का कारोबार फैलान आम जनता को हजम नहीं हो रहा है ।

बता दे कि देर रात प्लांट से निकलने वाले लोहे की खरीदी बिक्री करने का काम राजकरण के द्वारा किया जा रहा है सूत्रों की माने तो सुबह 4 बजे ओर दोपहर में अरिहंत धर्म काटे से लगे सुलभ शौचायल के पास गतिविधियां रहती है जहां डी आई वाहन से लोहे का भंडारण किया जा रहा है लेकिन अभी तक पुलिस को इस बारे में खबर नहीं है ।

Related Articles

Back to top button