Breaking NewsDurg Bhilaiकरियरछत्तीसगढ़

प्रसिद्ध ट्रांसपोर्टर व समाजसेवी इन्द्रजीत सिंह ने ‘जनमत’ के स्थापना अंक का किया विमोचन

भिलाई (काला सूरज) छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एवं समाजसेवी इन्द्रजीत सिंह ने ‘जनमत’ के 10वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर स्थापना अंक का विमोचन किया।

इन्द्रजीत सिंह लगभग 1500 ट्रकों, हाईवा और कैप्सूल गाड़ियों के मालिक हैं तथा कई मिनरल खदानों से जुड़े हुए हैं। वे अपने पिता स्वर्गीय वीरा सिंह की स्मृति में एस.बी.एस. हॉस्पिटल का संचालन भी करते हैं, जहां गरीब मजदूरों को सस्ती दर पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाता है।

इस अवसर पर इन्द्रजीत सिंह , मलकीत सिंह (लल्लू भैया), लम्बू भैया, बबला मानस, त्रिभुवन मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने ‘जनमत’ के उज्जवल भविष्य और निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button